Edition

सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक समुदायों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक समुदायों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज..

रीवा में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण, क्षत्रिय व शूद्र समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढेकहा निवासी सुधीर पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर 2026 की शाम उन्हें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सामग्री में धार्मिक मान्यताओं और विभिन्न सामाजिक समुदायों को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं।

इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय के अनुसार, शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एएसआई अखिलेश कुमार पटेल को सौंपी गई है। पुलिस तथ्यों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #SocialMedia #RewanchalRoshni #MPNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!