Edition

रीवा में बिना लाइसेंस ले जा रहा था 1.50 लाख के पटाखे, 24 कार्टून और वाहन जब्त; युवक गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में बिना लाइसेंस ले जा रहा था 1.50 लाख के पटाखे, 24 कार्टून और वाहन जब्त; युवक गिरफ्तार…

रीवा में बिना लाइसेंस पटाखों का परिवहन करने के मामले में अमहिया थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके वाहन से अलग-अलग किस्म के 24 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने पटाखों के साथ परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है।

जांच के दौरान नहीं दिखा सका लाइसेंस…थाना प्रभारी मनोज गौतम के मुताबिक, वाहन की जांच के दौरान चालक भोला सोंधिया उर्फ आशू (26) से पटाखों के परिवहन से संबंधित लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी शिवनगर का निवासी है और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज…पुलिस ने पटाखे और वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था।

#RewaNews #Firecrackers #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!