पन्ना में राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पुतला दहन….

पन्ना में मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इंद्रपुरी कॉलोनी में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के उम्मीदवार चयन पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश के स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने की मांग उठाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन….प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, मनीष मिश्रा और पुरुषोत्तम जड़िया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में बाहरी व्यक्ति को चुने जाने से स्थानीय नेतृत्व को प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला है। उन्होंने इस फैसले पर अपनी असहमति जताई।
आंदोलन तेज करने की कही बात….प्रदर्शन में पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष रमा बुंदेला, आस्था तिवारी, कदीर खान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अजय बाजपेई, आकाश जाटव, रियासत खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को जिला स्तर से आगे प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
#PannaNews #Congress #MadhyaPradeshNews #PoliticalNews #RewanchalRoshni








