पन्ना में चिता आंदोलन 49वें दिन भी जारी, दिव्या अहिरवार की रिहाई की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस…

पन्ना में जय किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहा चिता आंदोलन शुक्रवार को 49वें दिन भी जारी रहा। बारिश और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच प्रदर्शनकारियों ने महिला नेत्री दिव्या अहिरवार की रिहाई की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। आंदोलन स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर नारे लगाए।
मुआवजे और पुनर्वास को लेकर प्रदर्शन…..आंदोलनकारियों का आरोप है कि उचित मुआवजा और पुनर्वास दिए बिना लोगों के घर हटाए जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

आंदोलनकारियों ने जारी रखने की बात कही….आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने आरोप लगाया कि प्रशासन मुकदमों और कार्रवाई के जरिए आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। अमित भटनागर, हिसाबी लोधी राजपूत और इंद्रपाल आदिवासी समेत 15 से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
33 दिन से जेल में बंद हैं दिव्या अहिरवार….प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, महिला नेत्री दिव्या अहिरवार को जेल में बंद हुए 33 दिन हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी और जमानत नहीं मिलने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। आंदोलनकारियों ने दिव्या की रिहाई और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग दोहराई।
#PannaNews #FarmersProtest #MadhyaPradeshNews #JusticeDemand #RewanchalRoshni








