पन्ना-कटनी रोड पर कार की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची घायल, ग्रामीणों की मदद से चालक पकड़ा गया…

पन्ना-कटनी रोड पर शाहनगर थाना क्षेत्र के खरमोरा के पास शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सड़क हादसे में करीब तीन साल की बच्ची घायल हो गई। घर के सामने खेल रही मानसी राठौर को बिना नंबर की सफेद वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची करीब 60 से 70 फीट दूर जा गिरी।
कटनी जिला अस्पताल रेफर….हादसे के बाद स्थानीय समाजसेवी उमेश विश्वकर्मा बच्ची को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।

कार समेत पकड़ा गया चालक….प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया था। वह रोहनिया मोड़ के अंदरूनी रास्तों से निकलने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उमरिया ग्याबर के पास उसे कार समेत पकड़ लिया।
#PannaNews #RoadAccident #KatniNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








