पन्ना में ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो बहनें घायल, जिला अस्पताल रेफर..

पन्ना के महेबा क्षेत्र में बेहरासर रोड पर शनिवार को सड़क पर बने ब्रेकर के कारण बाइक सवार दो सगी बहनें गिरकर घायल हो गईं। दोनों अपने भाई के साथ अंतरविजिया से दनवारा जा रही थीं। अचानक ब्रेकर आने से बाइक को झटका लगा और दोनों का संतुलन बिगड़ गया।
सिर, हाथ और पैरों में आई चोटें…हादसे में अर्चना (19) और पुष्पा (20) घायल हुई हैं। दोनों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर….

डॉक्टरों ने चोटों को देखते हुए दोनों बहनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर बने ब्रेकरों के मानकों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RoadSafety #RewanchalRoshni








