Edition

सतना में लापता युवक का शव कुएं में मिला, गुरुवार रात से था गायब; 6 साल पहले हुई थी पिता की हत्या…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में लापता युवक का शव कुएं में मिला, बाइक और चप्पल के बाद चला रेस्क्यू…

सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सतना-मैहर बाइपास पर एक पुराने कुएं से लापता युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पंजाबी मोहल्ला-कोतवाली निवासी प्रियांशु शर्मा (23) के रूप में हुई है। प्रियांशु सराफा बाजार की एक दुकान में नौकरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

दुकान से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा

जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु गुरुवार रात करीब 10 बजे सराफा बाजार स्थित दुकान से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान सतना-मैहर बाइपास पर एक बारात घर के सामने पुराने कुएं के पास प्रियांशु की बाइक और चप्पल मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

कुएं से शव बरामद

सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं का पानी निकलवाने की कार्रवाई कराई। इसके बाद कुएं से प्रियांशु का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

छह साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

प्रियांशु के पिता धरम शर्मा की करीब छह साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पिता की हत्या के बाद अब प्रियांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SEO Keywords: Satna News, Satna Crime News, Kolgawan Police, Satna Maihar Bypass, Priyanshu Sharma Death, Satna Missing Youth, Satna News Today

#SatnaNews #SatnaCrime #Kolgawan #SatnaPolice #MadhyaPradeshNews #SatnaMaihar #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!