Edition

सतना में विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल: पहले लाठी-डंडों से मारपीट, फिर दूसरे पक्ष ने किया चाकू से हमला..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल; पहले लाठी-डंडों से मारपीट, फिर चाकू से हमला…

सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र के गोरैया गांव में शुक्रवार शाम विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। इसमें शैलेन्द्र सिंह (35), धीरज सिंह (26), संदीप सिंह (27) और रजनीश सिंह (22) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल स्टोर के बाहर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, गोरैया गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर धीरज सिंह और विनय पाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर धीरज और उसके साथियों ने विनय के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की।

इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विनय व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से वीडियो और फोटो भी जुटाए हैं।

पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही विवाद की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

SEO Keywords: Satna News, Koter Police, Goraiya Village Crime, Satna Knife Attack, Satna Crime News, Knife Fight Satna, Madhya Pradesh Crime News

#SatnaNews #SatnaCrime #KoterPolice #KnifeAttack #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #Goraiya #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!