सतना में ऑटो से 300 पाव अवैध शराब जब्त, पन्ना का युवक गिरफ्तार; 2.44 लाख का माल जब्त…

सतना। सिंहपुर थाना पुलिस ने नागौद-कालिंजर मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो-रिक्शा में 6 कार्टून में देशी और अंग्रेजी शराब के कुल 300 पाव भरकर सिंहपुर से पन्ना ले जा रहा था। पुलिस ने शराब, ऑटो और मोबाइल फोन समेत 2 लाख 44 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर ऑटो को रोका
थाना प्रभारी विशन सिंह मरावी के मुताबिक, गुरुवार रात पुलिस टीम नागौद-कालिंजर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने महतैन-खनगढ़ मोड़ के पास घेराबंदी कर ऑटो क्रमांक MP 35 ZG 6208 को रोक लिया। तलाशी लेने पर ऑटो में 6 कार्टून मिले, जिनमें देशी और अंग्रेजी शराब के कुल 300 पाव रखे हुए थे।
पुलिस ने शराब के साथ ऑटो और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।
पन्ना में बेचने के लिए ले जा रहा था शराब
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ कल्लू पांडेय (28) निवासी इटौरा, जिला पन्ना बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब को अवैध बिक्री के लिए पन्ना ले जा रहा था।
सिंहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
SEO Keywords: Satna News, Singhpur Police, Illegal Liquor Seized Satna, Satna Liquor Smuggling, Nagod Kalinjar Road, Panna Youth Arrested, MP Crime News
#SatnaNews #SinghpurPolice #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #SatnaCrime #PannaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








