सतना में निर्माणाधीन कमरे से 32 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; झाल और बोरी में छिपाकर रखा था…

सतना। नागौद थाना पुलिस ने डुड़हा गांव में कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन कमरे से 32 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 21 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि डुड़हा निवासी संतकुमार उर्फ संतू पाल (28) के घर गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान निर्माणाधीन कमरे में प्लास्टिक की झाल और बोरी में छिपाकर रखा गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी संतकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
तीन हफ्ते पहले छिपाने के लिए दिया था गांजा
पूछताछ में संतकुमार ने पुलिस को बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले गांव के गुड्डा उर्फ अमरजीत कोल ने उसे पैसे कमाने का लालच दिया था। उसके कहने पर उसने गांजा अपने घर में छिपाकर रखा था। आरोपी के अनुसार, गांजा एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचाकर गया था।
पुलिस अब गुड्डा उर्फ अमरजीत कोल की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी के बाद गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
SEO Keywords: Satna News, Nagod Police, Ganja Seized Satna, 32 Kg Ganja, Dudaha Village, Satna Crime News, NDPS Act, Madhya Pradesh Crime News
#SatnaNews #NagodPolice #GanjaSeized #DrugCrime #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #NDPSAct #RewanchalRoshni








