सतना। जिले के फुटौंधी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिरने से पढ़ाई कर रहे चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में तीन छात्राएं शामिल हैं। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण विद्यालय के कमरों में पानी भर गया था। ऐसे में बच्चों को कक्षा के अंदर बैठाने के बजाय बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गया।
तीन बच्चों के सिर में लगी चोट

हादसे में हर्ष कोल, पल्लवी कोल, जानवी कोल और रागनी पाल घायल हुए हैं। हर्ष, जानवी और रागनी के सिर में चोट लगी है, जबकि पल्लवी के पैर में चोट आई है। स्कूल के हेडमास्टर एसएन त्रिपाठी ने तत्काल स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया।
रागनी पाल के चाचा रजनीश पाल के मुताबिक, सभी घायल बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य है।

बारिश के बाद भवन की हालत पर सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के चलते स्कूल भवन के छज्जे और प्लास्टर में नमी आने से निर्माण कमजोर हुआ होगा। बताया जा रहा है कि विद्यालय की बिल्डिंग करीब 10 साल पहले बनाई गई थी। प्लास्टर गिरने की घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
………बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी भरने और इसके कारण बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाने की स्थिति ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में स्कूल भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो…
SEO Keywords: Satna School News, Satna School Accident, Footaundhi School, Satna News Today, Government Primary School Satna, School Roof Plaster Collapse, Satna Rain News, MP School News
#SatnaNews #Satna #SchoolAccident #MPNews #RewanchalRoshni









