मैहर। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इंडियन कॉफी हाउस के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
मृतक की पहचान रोहिणी प्रसाद कुशवाहा (70) निवासी पोड़ी गांव, थाना मैहर कोतवाली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रोहिणी प्रसाद अपने रिश्तेदारों के यहां हरदुआ गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
सोमवार दोपहर जब वे इंडियन कॉफी हाउस के सामने NH-30 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक के नाती प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन और चालक की तलाश जारी है।
SEO Keywords: Maihar News, Maihar Road Accident, NH 30 Accident, Maihar Accident News, Rohini Prasad Kushwaha, Maihar Kotwali, Satna Maihar News, Madhya Pradesh Road Accident
#MaiharNews #Maihar #NH30 #RoadAccident #RewanchalRoshni








