Edition

बिहटा में जलभराव से 2 मवेशियों की मौत, तीन दिन की बारिश से घरों में घुसा पानी, अनाज-भूसा खराब, जल निकासी को लेकर विवाद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के बिहटा गांव में जलभराव से 2 मवेशियों की मौत: तीन दिन की बारिश से घरों में घुसा पानी, अनाज-भूसा खराब; निकासी को लेकर विवाद….

सतना। जिले के उचेहरा जनपद के बिहटा गांव में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। दुर्गा मंदिर क्षेत्र और चौधरी टोला में पानी भरने से आधा दर्जन से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। घरों में पानी घुसने से अनाज और भूसा खराब हो गया, जबकि कमल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के घरों में पानी भरने से दो मवेशियों की मौत हो गई।

प्रभावित परिवारों ने बारिश और जलभराव के कारण लाखों रुपए के नुकसान का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।

घरों में घुसा पानी, अनाज-भूसा खराब

जलभराव से कमल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कल्पना सिंह, रामसुजान सिंह, सुमंत किशोर चौधरी और लीला बाई सिंह समेत कई परिवार प्रभावित हुए। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश का पानी घरों में घुसने के कारण घर में रखा अनाज और मवेशियों के लिए रखा भूसा भी खराब हो गया।

कमल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के घरों में पानी भरने के कारण दो मवेशियों की मौत होने की बात सामने आई है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

पानी का बहाव रोकने को लेकर विवाद

ग्रामीणों का आरोप है कि रामाधार सिंह और जीवन लाल चौधरी ने पानी का बहाव रोक दिया, जिसके कारण गांव में जलभराव की स्थिति बनी। इसके बाद सरपंच बिहारी लाल आदिवासी और उपसरपंच हीरामन सिंह जेसीबी लेकर पानी की निकासी का रास्ता खोलने पहुंचे।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

स्थायी जल निकासी की मांग

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सुभाष मिश्रा और थाना प्रभारी सतीश मिश्रा से नुकसान का आकलन कराने, स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है। उनका कहना है कि स्थायी जल निकासी की व्यवस्था होने पर भविष्य में घरों और मवेशियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

SEO Keywords: Satna News, Bihta Village Satna, Uchhera News, Waterlogging in Satna, Satna Rain News, Bihta Waterlogging, Satna Flood News, Uchhera Latest News

#SatnaNews #Uchhera #Bihta #Waterlogging #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!