रीवा में सड़क हादसे के बाद दो पक्ष भिड़े, थार-बोलेरो में तोड़फोड़: हथियार लेकर पहुंचने की बात, देर रात होटल के पास हंगामा…

रीवा। शहर में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुए विवाद में थार और बोलेरो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना रात करीब 2 बजे लैंडमार्क होटल के पास की बताई जा रही है।
पहले वाहनों की हुई टक्कर, फिर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, देर रात तेज रफ्तार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
इस दौरान दोनों वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के कुछ लोग हथियार लेकर भी पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
विवाद अमन चतुर्वेदी, एलेक्स गैंग निवासी कैलाशपुरी और आशीष पटेल, अभी पटेल, अमन रॉक और प्रखर हंटर गैंग निवासी इटौरा के बीच होना बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों वाहन थाने में खड़े कराए
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और दोनों वाहनों को थाने लाकर खड़ा कराया गया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और तोड़फोड़ व कथित हथियारों के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं।
SEO Keywords: Rewa News, Rewa Crime News, Rewa Road Accident, Landmark Hotel Rewa, Thar Bolero Clash, Rewa Fight Case, Saman Police Rewa, Madhya Pradesh Crime News
#RewaNews #RewaCrime #RoadAccident #RewaPolice #RewanchalRoshni








