Edition

सतना में बरुआ नदी में तैरने उतरा युवक 2 दिन से लापता, SDRF ने 5 किमी दायरे में चलाया सर्च ऑपरेशन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में बरुआ नदी में तैरने उतरा युवक 2 दिन से लापता, SDRF ने 5 किमी दायरे में चलाया सर्च ऑपरेशन…

सतना। जिले के उचेहरा में बरुआ नदी में तैरने उतरे 47 वर्षीय अजय शुक्ला दो दिन से लापता हैं। शनिवार को सन्यासी टोला घाट पर नदी में उतरने के बाद उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को SDRF की टीम ने करीब 5 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक अजय शुक्ला का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और SDRF की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

दोस्त के साथ नदी पर पहुंचे थे अजय..

पुलिस के मुताबिक, उचेहरा के वार्ड-6 निवासी अजय शुक्ला शनिवार को अपने दोस्त राहुल ताम्रकार के साथ सन्यासी टोला घाट पहुंचे थे। अजय नदी में तैरने के लिए उतर गए। राहुल भी कुछ दूरी तक नदी में गए, लेकिन वह वापस लौट आए। इसके बाद अजय नदी में आगे की ओर चले गए और नौगजा बाबा पुल के आगे दिखाई नहीं दिए।

काफी देर तक अजय के वापस नहीं लौटने पर राहुल ने उनके भाई रजनीश को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को रजनीश ने उचेहरा थाने में सूचना दी।

स्थानीय गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरुआ नदी में अजय की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी के करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया और संभावित स्थानों पर तलाश की।

पुलिस के अनुसार, नदी में पानी का तेज बहाव और कई स्थानों पर अधिक गहराई होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद SDRF और पुलिस की टीम लगातार नदी में अजय शुक्ला की तलाश कर रही है।

दो दिन से जारी है तलाश

घटना के बाद से अजय शुक्ला के परिजन भी लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और उनके मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस और SDRF टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

रेवांचल रोशनी

SEO Keywords: Satna News, Satna Missing Youth, Barua River Satna, Uchhera News, SDRF Search Operation, Ajay Shukla Missing, Satna River Missing Case, Satna Latest News

#SatnaNews #Uchhera #BaruaRiver #SDRF #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!