Edition

सतना में गैस सिलेंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, समय रहते उतारे सभी सिलेंडर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में गैस सिलेंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, समय रहते उतारे सभी सिलेंडर…

सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित उतैली की पीएम आवास कॉलोनी में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर डिलीवरी वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं निकलते ही चालक और उसके साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए उसमें रखे सभी गैस सिलेंडरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

इंजन से धुआं निकलने के बाद भड़की आग…जानकारी के अनुसार, यादव गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम आवास कॉलोनी में सिलेंडर सप्लाई करने पहुंचा था। वाहन जैसे ही बिल्डिंग नंबर-5 के पास पहुंचा, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।

स्थिति को देखते हुए चालक और उसके साथी ने तत्काल वाहन में रखे सभी सिलेंडर नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए।

स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाई आग…वाहन में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने बाल्टियों और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैटरी में शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावित वजह बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

#SatnaNews #GasCylinder #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!