Edition

करंट से बेसुध बंदर को युवाओं ने दिया CPR, तीन घंटे बाद लौटी सांसें, होश आते ही पेड़ पर चढ़ा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना,करंट से बेसुध बंदर को युवाओं ने दिया CPR, तीन घंटे बाद लौटी सांसें, होश आते ही पेड़ पर चढ़ा….

 

सतना में इंसानियत और संवेदनशीलता की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का दिल जीत लिया। जय स्तंभ चौक पर करंट की चपेट में आने से एक बंदर बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन उसे बचाने के लिए कुछ युवाओं ने तुरंत पहल की। युवाओं ने बंदर को बिजली के पोल से सुरक्षित नीचे उतारा और उसकी जान बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

भानू प्रताप ने बंदर को CPR देकर प्राथमिक उपचार दिया। शरीर में हलचल नजर आने के बाद युवाओं ने बिना देर किए उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया। करीब तीन घंटे के उपचार के बाद बंदर को होश आया। कुछ देर बाद वह खुद उठकर पेड़ पर चढ़ गया।

बंदर को दोबारा सामान्य हालत में देखकर उसे बचाने वाले युवाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि बेजुबान की जान बचाने के लिए न पहचान की जरूरत होती है, न इनाम की, सिर्फ संवेदना और सही समय पर उठाया गया कदम काफी है।

#satna #news #rewanchalroshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!