मैहर में रेलवे लाइन किनारे पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस…

मैहर शहर में एनएच-30 स्थित हरनामपुर बायपास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास गुरुवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
ट्रेन यात्री की नजर पड़ी, डायल-112 को दी सूचना..जानकारी के अनुसार, मैहर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने पेड़ से लटके व्यक्ति को देखा। उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।
मर्चुरी में रखवाया गया शव…पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मैहर की मर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने के साथ मामले की जांच कर रही है।
#MaiharNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #PoliceInvestigation #RewanchalRoshni








