Edition

पन्ना में कुदई की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बेहोश, जिला अस्पताल में इलाज जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में कुदई की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बेहोश, जिला अस्पताल में इलाज जारी…

पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के बरतला गांव में गुरुवार रात भोजन करने के कुछ देर बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात में कुदई की रोटियां खाई थीं, जिसके बाद चारों अचेत हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर…परिजनों के मुताबिक, भोजन के बाद अचानक चारों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस वाहन की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

80 वर्षीय बुजुर्ग सहित चार लोगों का इलाज जारी…प्रभावित लोगों की पहचान चंदन सिंह (80), उनकी पत्नी संपत बाई (63), पिंकी बाई (28) और पुष्पेंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है। फिलहाल चारों का इलाज जारी है।

भोजन के बाद तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार, फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य वजह की पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

#PannaNews #HealthAlert #MadhyaPradeshNews #FoodSafety #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!