मैहर-सतना मार्ग पर दीवार से टकराकर पलटी सफारी कार, 28 वर्षीय युवक की मौत; दो लोग सुरक्षित…

मैहर-सतना मार्ग पर उचेहरा थाना क्षेत्र में इचौल और जीतनगर के बीच गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मैहर से उचेहरा लौट रही सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकराई और पलट गई। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।
दीवार से टकराने के बाद पलटी कार…जानकारी के अनुसार, सफारी कार (OD15RQ2700) मैहर से उचेहरा के रामपुरवा जा रही थी। इसी दौरान इचौल और जीतनगर के बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार पहले सड़क किनारे बनी दीवार से टकराई और फिर पलट गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने 28 वर्षीय अनिमेष तिवारी, पिता राजकुमार तिवारी, निवासी रामपुरवा को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं।
बताया गया कि अनिमेष किसी काम से मैहर गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
#MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








