पन्ना नवविवाहिता की मौत: शादी के 9 महीने बाद संदिग्ध हालात में गई जान, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप…
पन्ना नवविवाहिता की मौत….

पन्ना नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। धरमपुर थाना क्षेत्र के मजरादानी का पुरवा गांव में शादी के महज 9 महीने बाद सरोज लोध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता रामदीन लोध ने ससुराल पक्ष पर दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने, प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पन्ना एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।पन्ना नवविवाहिता की मौत…..
24 फरवरी को हुई थी शादी…शिकायत के मुताबिक, मड़रका गांव निवासी रामदीन लोध की बेटी सरोज की शादी 24 फरवरी 2026 को मजरादानी का पुरवा निवासी कमलेन्द्र लोधी के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी चार पहिया वाहन की मांग को लेकर सरोज को परेशान करते थे। उनके साथ मारपीट भी की जाती थी।
6 नवंबर की रात मिली मौत की सूचना
रामदीन के अनुसार, 5 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग सरोज को मायके से विदा कराकर ले गए थे। अगले दिन 6 नवंबर को सरोज ने फोन पर पिता को बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। उसी रात परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो सरोज का शव बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने और आंगन में टूटी चूड़ियां व माला मिलने की बात भी कही है।
थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि धरमपुर थाने में शिकायत लेकर पहुंचने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही बयान लिए गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल, दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़े आरोप मृतका के पिता की शिकायत पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
#PannaNews #DowryDeathCase #MadhyaPradeshNews #JusticeForWomen #RewanchalRoshni







