छपरा-उधना के बीच 21 नवंबर को चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, सतना में होगा ठहराव….

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से उधना के बीच एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05305 आगामी 21 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी होते हुए उधना पहुंचेगी।

सतना में सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी…रेलवे की समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन 21 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होगी। अगले दिन 22 नवंबर को सुबह 10:40 बजे सतना पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:45 बजे रवाना होगी। कटनी में दोपहर 12:40 बजे, जबलपुर में 1:50 बजे और इटारसी में शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 23 नवंबर को सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी…
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव…ट्रेन का ठहराव बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, धरणगांव, अमलनेर, डोंडाइचा, नंदुरबार और व्यारा स्टेशनों पर रहेगा।
18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन…इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच होंगे। यात्री ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, NTES ऐप या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
#SatnaNews #IndianRailways #TrainUpdate #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni





