Edition

बिना टिकट सफर करने वालों की खैर नहीं! दुर्ग स्टेशन पर चला किलाबंद चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग.

दक्षिण पर्व मध्य रेलवे के रायपर रेल मंडल ने यात्रियों में टिकट खरीदने की जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा किलाबंध टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देशन में यह कार्रवाई पूरी की गई। इस विशेष अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स और कुल 6 ट्रेनों की सघन जांच की गई। चेकिंग दल ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 280 मामलों को दर्ज किया। इससे रेलवे को 2,09,295 का कुल राजस्व प्राप्त हआ। कार्रवाई में बिना टिकट यात्रा करते 159 यात्री पकड़े गए। इनसे 1,42,705 का जुर्माना वसूला गया। अनियमित टिकट वाले 87 यात्रियों से 63,090 का राजस्व प्राप्त हुआ।

अतिरिक्त लगेज, बिना ‘बुक किए अधिक सामान ले जाने वाले 34 यात्रियों से 3,500 जुर्माना वसूला गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद और 9 टिकट चेकिंग स्टाफ की मौजूदगी में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति प्रेरित करना था।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!