Edition

नागौद के सिंहपुर चौक पर युवक को चाकू मारा, जिला अस्पताल रेफर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागौद के सिंहपुर चौक पर युवक को चाकू मारा, जिला अस्पताल रेफर…

सतना जिले के नागौद कस्बे के सिंहपुर चौक पर मंगलवार शाम एक 24 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सीने में गंभीर चोट आई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। वहीं, घटना के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बस से उतरते ही हुआ हमला…पुलिस के मुताबिक, रोहित पुत्र शिवचरण साकेत (24), निवासी ऐरा, थाना रामपुर बघेलान, मंगलवार शाम बस से नागौद पहुंचा था। सिंहपुर चौक पर बस से उतरने के बाद वह अपने बड़े भाई रहीम कुमार साकेत को फोन लगाने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान करीब 20 वर्षीय एक युवक उसके पास पहुंचा और अचानक उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया। चोट लगने से रोहित जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा..घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया है कि पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की।

हमले की वजह स्पष्ट नहीं…घायल रोहित ने हमलावर के साथ किसी पुराने विवाद से इनकार किया है। उसने आरोपी को पहचानने की बात भी नहीं कही। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

#SatnaNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!