Edition

सतना में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 ठेले-गुमटियां जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 ठेले-गुमटियां जब्त…

सतना शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई की। पुराने बस स्टैंड और सेमरिया चौक क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 30 हाथ ठेले और गुमटियां जब्त की गईं। वहीं, सेमरिया चौक पर जेसीबी की मदद से कई स्ट्रीट स्टॉल भी हटाए गए।

पुराने बस स्टैंड में हटाया गया अतिक्रमण…कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के कई फुटपाथ दुकानदार अपने ठेले और गुमटियां लेकर मौके से हट गए। जिन दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, उनका सामान नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। बस स्टैंड स्थित कॉम्प्लेक्स के आगे और पीछे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।

रीवा रोड पर दुकानों और कॉम्प्लेक्स की नापजोख..अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान नगर निगम की राजस्व शाखा ने रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स और उसके पीछे बने कॉम्प्लेक्स की नापजोख भी की। इस दौरान टीम ने अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिह्नित किया।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान..पूरी कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर अनुराग तिवारी के नेतृत्व में की गई। मौके पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी दीपक बागरी और यातायात थाना प्रभारी पूनम रावत पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे जारी रहेगा।

#SatnaNews #SatnaCity #MadhyaPradeshNews #TrafficUpdate #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!