Edition

इंजीनियरिंग पास महिला का ड्रग्स कनेक्शन, भोपाल क्राइम ब्रांच करेगी बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल 

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में होने वाले एमडी ड्रग्स की सप्लाई का उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। बीते दिन क्राइम ब्रांच ने एमडी बेचने आई महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला से 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है। महिला का नाम श्रद्धा चौकीकर (38) है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है, जबकि उसका साथी बी-फार्मा डिग्रीधारी है। प्रथम पूछताछ में दोनों के उत्तर प्रदेश गाजीपुर लगभग 844 किमी. दूर से एमडी की खेप लाकर भोपाल में बेचते हैं।

आज होगी कड़ी पूछताछ
पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वह 10 साल से भोपाल में रह रही हैं। पुलिस ने बताया कि वह नशे की आदी हो गई थी। उसने बताया कि दो दिन पहले वह अपने साथी राजेन्द्र राय के साथ उत्तर प्रदेश गई थी। वहां से दोनों एमडी लेकर भोपाल लौटे थे। इसके बाद शहर में इसकी सप्लाई की तैयारी थी। महिला से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास दबिश देकर राजेन्द्र राय (37) निवासी नरोजाबाद जिला उमरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आज दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। टीम दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे किससे एमडी खरीदते थे और शहर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। टीम संपर्क में रहने वाले सहित अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है

ये है पूरा मामला
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला एमडी ड्रग्स बेचने आने वाली है। टीम ने मौके पर गई और महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने नाम श्रद्धा और रेलवे कॉलोनी छिंदवाड़ा निवासी बताया। वो भोपाल में रहकर तस्करी का काम करती है। महिला आरक्षक ने जब उसकी तलाशी ली तो जैकेट की जेब से पारदर्शी पन्नी में एमडी पदार्थ मिला। जिसका वजन 14.19 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, श्रद्धा बीई पास है और निजी काम करती है, जबकि राजेन्द्र राय (35) ने बी-फार्मा की पढ़ाई की है। दोनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच टीम पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने बताया, पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में एमडी किससे खरीदी गई थी। दोनों वहां किसके संपर्क में थे और भोपाल में किन लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचाई जानी थी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर उनके संपर्को, कॉल डिटेल, चैट और संभावित ग्राहकों की जानकारी जुटा रही है।

सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी थी एमडी
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम की ओर से बताया गया कि सूचना मिली थी कि खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में दो युवक बाइक से ड्रग्स बेचने आए हैं। टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा। उनसे सिगरेट की डिब्बी में छिपाई गई 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो आइफोन और बाइक जब्त की गई है। युवकों की पहचान सतनाम भाटिया उर्फ सरदार (25), निवासी छोला मंदिर क्षेत्रऔर दर्शन दवे (23) राजेंद्र नगर कॉलोनीके रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की ओर से बताया गया कि सतनाम ने जींस की पिछली जेब में पन्नी में 1.12 ग्राम एमडी निकली, जबकि दर्शन की हुडी से निकली सिगरेट की डिब्बी में 1.34 ग्राम एमडी बरामद हुई।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!