नागौद में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, कमरे में पास मिली लाइसेंसी राइफल….

सतना जिले के नागौद कस्बे के हरदुआ मोहल्ले में मंगलवार को गोली लगने से 55 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। शव के पास ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बाजार से लौटने के बाद कमरे में गए थे…पुलिस के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह पिता स्वर्गीय विष्णु प्रताप सिंह मूल रूप से पुरवा के निवासी थे। वह परिवार के साथ नागौद के वार्ड क्रमांक-2 स्थित हरदुआ मोहल्ले में रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बाजार से घर लौटे और अपने कमरे में चले गए।
शाम को उनकी पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंचीं। वहां उन्होंने भानु प्रताप सिंह को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। पास में लाइसेंसी राइफल भी रखी हुई थी। इसके बाद पत्नी ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने राइफल जब्त कर शुरू की जांच…सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#NagodNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni









