Edition

अमरपाटन में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, ठेले जब्त; दुकानदारों के काटे 1-1 हजार के चालान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमरपाटन में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, ठेले जब्त; दुकानदारों के काटे 1-1 हजार के चालान…

मैहर। जिले के अमरपाटन में सोमवार शाम प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। मैहर रोड, रीवा रोड और सतना चौराहे पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे ठेले जब्त किए गए। वहीं, दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाने वाले दुकानदारों के 1-1 हजार रुपये के चालान काटे गए।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा और पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने सड़क पर ठेले लगाने वालों को हटाया और दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने के निर्देश दिए।

दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी…प्रशासन को प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने दुकानदारों को दुकानों के सामने ठेले नहीं लगवाने और सड़क की ओर बढ़ाए गए टिन शेड हटाने की समझाइश दी। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, यह अभियान अब प्रतिदिन जारी रहेगा।

#MaiharNews #AmarpatanNews #MadhyaPradeshNews #TrafficUpdate #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!