Edition

रीवा में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, महिला डॉक्टर की शिकायत पर FIR की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, महिला डॉक्टर की शिकायत पर FIR की मांग…

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में महिला डॉक्टर के कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार देर रात जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) ने कैंडल मार्च निकालकर मामले में पुलिस कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में महिला डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर पर छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद से ही जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम से मिले डॉक्टर…मामले को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने महिला डॉक्टर और उनके समर्थन में आए अन्य डॉक्टरों से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री स्तर तक भी पहुंच चुकी है।

विभागाध्यक्ष बदले, FIR की मांग जारी…विरोध के बीच डॉ. मनोज इंदुलकर को विभागाध्यक्ष पद से हटाकर डॉ. अनुराग चौरसिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, जूडा की मांग है कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच करे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण विरोध जारी है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #MedicalCollege #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!