Edition

सतना में घर के बाड़े में पेट्रोल डालकर लगाई आग, स्कूटी जली और गाय झुलसी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में घर के बाड़े में पेट्रोल डालकर लगाई आग, स्कूटी जली और गाय झुलसी…

सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के नैना सगमनिया गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने एक घर के बाड़े में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में स्कूटी पूरी तरह जल गई, जबकि एक गाय झुलस गई। बाड़े में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। आग की लपटें देखकर परिजन जागे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी जल चुकी थी।

मामले में पीड़ित मनजय सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ युवकों पर आग लगाने की आशंका जताई है। उन्होंने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बाबूपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगाने के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!