कटनी में बड़ी चोरी के बाद सतना पुलिस अलर्ट, सराफा कारोबारियों को CCTV लगाने के निर्देश…

सतना। कटनी के ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की घटना के बाद सतना पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

बैठक में सीएसपी ने कारोबारियों को दुकानों में अच्छी गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में कोलगवां, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे। कारोबारियों ने अपनी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे।
बैठक के बाद सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने कोलगवां थाना प्रभारी संदीप सोनी और सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के साथ सराफा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर कारोबारियों से चर्चा की गई।
#SatnaNews #PoliceAlert #MadhyaPradeshNews #LatestNews #RewanchalRoshni








