Edition

सतना में पारिवारिक विवाद के बाद घर में लगाई आग, अनाज और गृहस्थी का सामान जला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में पारिवारिक विवाद के बाद घर में लगाई आग, अनाज और गृहस्थी का सामान जला…

सतना। मझगवां थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपने ही घर में आग लगाने का आरोप है। घटना में करीब 2 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चावल, सरसों की 8 बोरियां, कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। राममिलन विश्वकर्मा (45) ने कथित तौर पर अपने बेटे मौरध्वज और मां पिपरिया विश्वकर्मा को घर से बाहर निकालने के बाद आग लगा दी। आग देखकर मोहल्ले के लोगों ने मोटर पंप की मदद से उसे बुझाया।

घटना के समय उसकी पत्नी अर्चना विश्वकर्मा मझगवां अस्पताल गई हुई थीं। सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचीं और अगले दिन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मझगवां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के दौरान पहले भी मारपीट और गाली-गलौज की शिकायतें सामने आई थीं।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!