Edition

धवारी स्टेडियम के नामकरण पर धरना स्थगित, अब शासन के फैसले का इंतजार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धवारी स्टेडियम के नामकरण पर धरना स्थगित, अब शासन के फैसले का इंतजार…

सतना। धवारी स्टेडियम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर पांच दिनों से चल रहा सर्व समाज का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार देर शाम स्थगित कर दिया गया। अब स्टेडियम के नामकरण को लेकर शासन के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

दरअसल, नगर निगम परिषद ने धवारी स्टेडियम का नाम शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके विरोध में सर्व समाज के लोग नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे।

सोमवार शाम नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि परिषद का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जा चुका है। अब नामकरण में बदलाव का निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाएगा।

शासन के फैसले पर टिकी निगाहें…आयुक्त से चर्चा के बाद आंदोलनकारियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। पांच दिनों तक चले धरने के दौरान सुंदरकांड पाठ भी आयोजित किया गया। फिलहाल परिषद का शंकर प्रसाद ताम्रकार के नाम वाला प्रस्ताव शासन के पास विचाराधीन है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #SatnaUpdate #LatestNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!