Edition

सतना-रीवा रोड पर वाहन चालकों का चक्काजाम, कारगिल ढाबा के पास लगा जाम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना-रीवा रोड पर वाहन चालकों का चक्काजाम, कारगिल ढाबा के पास लगा जाम…

सतना में गुरुवार को ऑल इंडिया वाहन चालक कल्याण एकता संगठन ने ड्राइवरों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन किया। सतना-रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास बीच सड़क पर वाहन खड़े कर प्रदर्शन किया गया, जिससे मार्ग पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया और कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रास्ता खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें ड्राइवर आयोग, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड और ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।

संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह आंदोलन दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से शुरू हुआ है और देशभर में वाहन चालक इसमें शामिल हो रहे हैं। 12 नवंबर को सांकेतिक चक्काजाम के जरिए सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया गया।

एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर रास्ता खुलवा दिया गया है। फिलहाल सतना-रीवा मार्ग पर यातायात सामान्य है।

#SatnaNews #DriverProtest #MadhyaPradeshNews #TrafficUpdate #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!