साधु के भेष में महिलाओं से मंगलसूत्र और नकदी ठगी, सतना के 5 आरोपी गिरफ्तार….

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर क्षेत्र में साधु की वेशभूषा में पहुंचे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने उटेकाटा और घोटी रंगारी गांव में महिलाओं को गुमराह कर सोने का मंगलसूत्र और 5 हजार रुपए नकद लिए और कार से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रिमांड चौक के पास घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया।
सतना जिले के रहने वाले हैं आरोपी…
सौंसर थाना प्रभारी रूपलाल उईके के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और 5 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपी सतना जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
#ChhindwaraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews #RewanchalRoshni









