Edition

किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी के विरोध में सतना में प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी के विरोध में सतना में प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग….

सतना में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सांसद गणेश सिंह के निवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सांसद जनार्दन मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद से इस्तीफा देने और देश के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।

दरअसल, मऊगंज जिले में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने किसानों की दिनचर्या और खेती में मेहनत को लेकर टिप्पणी की थी। उनका वीडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों और राजनीतिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया।

प्रदर्शन के दौरान सांसद निवास जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #FarmersProtest #Congress #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!