Edition

सतना में दर्जी की दुकान में लगी आग, सिलाई मशीन समेत पूरा सामान जलकर राख; 20 मिनट इंतजार करती रही फायर ब्रिगेड…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में दर्जी की दुकान में लगी आग, सिलाई मशीन समेत पूरा सामान जलकर राख; 20 मिनट इंतजार करती रही फायर ब्रिगेड….

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कोठी मोड़ स्थित सब्जी मंडी परिसर में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक दर्जी की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी सिलाई मशीन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान संचालक मन्नू ने करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

बिजली सप्लाई बंद होने के इंतजार में रुकी रही दमकल…आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन दुकान लोहे की टपरेनुमा संरचना में होने और उसमें करंट फैलने की आशंका के चलते दमकलकर्मी तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू नहीं कर सके। सुरक्षा को देखते हुए बिजली कंपनी को सूचना दी गई। इसके बाद करीब 20 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद होने का इंतजार किया गया।

सिलाई मशीन समेत दुकान का सामान जला…बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दुकान की बिजली लाइन काटी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी सिलाई मशीन समेत अन्य सामान जल चुका था। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

#SatnaNews #FireIncident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!