Edition

पन्ना-सीधी के बीच पहली बार चलेगी यात्री ट्रेन, 8 कोच की मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना-सीधी रेल कनेक्टिविटी पर नई उम्मीद, 8 कोच की मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा…..

पन्ना और सीधी जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर अच्छी खबर है। ललितपुर-सिंगरौली रेलखंड पर देवेंद्रनगर से सतना होते हुए रामपुर नैकिन तक पहली बार यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे ने 8 कोच की मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट पर यात्रियों की संख्या को लेकर सर्वे भी कराया है। सर्वे के आधार पर इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। प्रस्तावित ट्रेन देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच करीब 155 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

प्रस्ताव के मुताबिक मेमू ट्रेन सुबह 7 बजे देवेंद्रनगर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रामपुर नैकिन से चलेगी और रात 9:25 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी। इससे सतना समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस रेल सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

इधर, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह 8 अक्टूबर को सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा के अनुसार, प्रस्तावित ट्रेन के संचालन पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही होगा।

SEO Keywords: Panna Railway, Sidhi Railway, Panna Sidhi Train, Devendranagar Satna Rail, Rampur Naikin Train, MEMU Train, Lalitpur Singrauli Rail Section

#Panna #Sidhi #Satna #Railway #MEMUTrain #PannaSidhiTrain #RewanchalRoshni #MadhyaPradesh #RailwayNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!