Edition

मिचकुरिन घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय श्रद्धालु की मौत: तीन घायल, दो का इलाज जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिचकुरिन घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय श्रद्धालु की मौत: मैहर जा रहे थे तीन लोग, दो घायल…

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मिचकुरिन घाटी के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 20 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मैहर जा रहे तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों घायल हुए, लेकिन गंभीर रूप से घायल ललित यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ललित उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का इलाज मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मिचकुरिन घाटी के पास हुआ। सूचना मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया।

ललित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मझगवां पहुंच गए।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

SEO Keywords: Satna Road Accident, Majhgawan Accident, Michkurin Ghati Accident, Satna News, Maihar Pilgrim Accident, Road Accident Satna

#Satna #Majhgawan #RoadAccident #Maihar #SatnaNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!