सतना से गुजरने वाली 17 ट्रेनों के रूट बदले: 8 से 14 अक्टूबर तक रेवांचल समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी…

पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी-बीना रेलखंड में बीना और आगासौद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते 8 से 14 अक्टूबर तक सतना रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें रीवा-रानी कमलापति रेवांचल सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा।
रीवा-रानी कमलापति रेवांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12186) 8 से 14 अक्टूबर तक कटनी से आगे सागर-बीना के रास्ते के बजाय जबलपुर, इटारसी और नर्मदापुरम होकर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी की रानी कमलापति-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस (12185) भी नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर और कटनी होकर सतना-रीवा पहुंचेगी।

इन तारीखों में बदलेगा एक और ट्रेन का मार्ग
रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (11704) का रूट भी निर्धारित अवधि में बदला रहेगा। यह ट्रेन 8, 11 और 13 अक्टूबर को बीना, मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी जंक्शन के रास्ते डॉ. अंबेडकर नगर जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित रूट और संचालन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि बदले मार्ग के कारण किसी तरह की परेशानी न हो। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. मधुर वर्मा ने भी यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
SEO Keywords: Satna Railway News, Satna Train Route Change, Rewa Rewanchal Express, Rewa Train News, Satna Railway Junction, Bina Yard Remodeling
#Satna #SatnaRailway #RewanchalExpress #Rewa #TrainRouteChange #RailwayNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni








