सतना में 75 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला: बेटे को बचाने आए तो पेट-पीठ में किए वार, दूसरा बेटा भी घायल….

सतना के उमरी मोहल्ले में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में रामगोपाल पांडेय के पेट और पीठ में गहरे घाव लगे हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में उनका दूसरा बेटा भी घायल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, रामगोपाल के बेटे भइया पांडेय का सत्यम गर्ग और नीलेश्वर गर्ग से पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार रात सत्यम अपने भाई नीलेश्वर और कुछ अन्य लोगों के साथ रामगोपाल के घर पहुंचा। आरोप है कि घर में घुसकर भइया पांडेय पर हमला करने की कोशिश की गई।
बेटे को बचाने आए बुजुर्ग पर चाकू से हमला
हमले के दौरान रामगोपाल अपने बेटे को बचाने के लिए बीच में आए। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से वार कर दिया। उनके पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरे बेटे के सिर में भी चोट लगी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। परिजन घायल रामगोपाल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
SEO Keywords: Satna Crime News, Satna Knife Attack, Umri Mohalla Satna, Satna News, बुजुर्ग पर हमला, चाकूबाजी सतना
#Satna #SatnaCrime #KnifeAttack #SatnaNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #RewanchalRoshni








