जिला अस्पताल के NRC में महिलाओं पर स्प्रे कर चोरी: जाली गेट काटकर घुसा बदमाश, 2 मोबाइल और 500 रुपए ले गया…

सतना जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में मंगलवार-बुधवार की रात चोरी की घटना हुई। एक बदमाश जाली वाला गेट काटकर वार्ड में घुसा और कुपोषित बच्चों के साथ सो रहीं महिलाओं पर स्प्रे करने के बाद उनके मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।
NRC में भर्ती कुसुम और प्रियंका रैकवार के मोबाइल चोरी हुए हैं। कुसुम के बैग में रखे 500 रुपए भी बदमाश ले गया। घटना के दौरान वार्ड में तीन महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ सो रही थीं। वहां एक नर्स और केयरटेकर भी मौजूद थे।
CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश
अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार शाम सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और पुलिस चौकी होने के बावजूद रात में जाली गेट काटकर बदमाश के वार्ड तक पहुंचने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
SEO Keywords: Satna District Hospital, NRC Satna, Satna Crime News, Satna Hospital Theft, Satna News, City Kotwali Satna
#Satna #SatnaNews #SatnaCrime #DistrictHospital #NRC #TheftNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni








