मैहर में करंट बिछाकर सांभर का शिकार, आरोपी गिरफ्तार: डॉग स्क्वाड की मदद से पहुंची वन विभाग की टीम; खूंटियां-जीआई तार बरामद…

मैहर जिले के अमदरा सर्किल अंतर्गत बीट धोबहट से लगे सभागंज के एक खेत में मादा सांभर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से सांभर की मौत हुई थी। मौके से 25 खूंटियां और जीआई तार बरामद किए गए, जिससे करंट लगाकर शिकार किए जाने की पुष्टि हुई।
स्नेफर डॉग स्पार्टन की मदद से आरोपी तक पहुंची टीम…

मामले की जांच के लिए वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। प्रशिक्षित स्नेफर डॉग स्पार्टन घटनास्थल से सुराग खोजते हुए करीब 700 मीटर दूर ग्राम मुरकुट पहुंचा। इसके आधार पर वन अमले ने गंगाराम (28), पिता सुखीराम चौधरी, निवासी मुरकुट को हिरासत में लिया।
घर से खूंटियां और शिकार में इस्तेमाल सामान जब्त
वन विभाग की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। यहां से 30 खूंटियां, लग्गी और बांका बरामद किया गया। वन विभाग के अनुसार, इन सामान का इस्तेमाल शिकार के लिए किया जाता था।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस…

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
SEO Keywords: Maihar News, Maihar Forest Department, Sambhar Hunting, Wildlife Crime Maihar, Amadara News, Wildlife Protection Act, सांभर शिकार मामला, मैहर वन विभाग, डॉग स्क्वाड स्पार्टन
#MaiharNews #WildlifeCrime #Sambhar #ForestDepartment #WildlifeProtection #Amadara #MadhyaPradeshNews #Maihar









