Edition

मैहर PM श्री स्कूल में गंगाजल छिड़कने पर विवाद: दलित प्राचार्य के रिटायरमेंट के बाद ‘शुद्धिकरण’ का आरोप, भीम आर्मी का प्रदर्शन..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर PM श्री स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ को लेकर विवाद: दलित प्राचार्य के रिटायरमेंट के बाद जल छिड़कने का आरोप, भीम आर्मी का प्रदर्शन..

मैहर जिले के करही स्थित शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पदभार ग्रहण करने के दौरान जल छिड़कने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। भीम आर्मी ने इसे दलित पूर्व प्राचार्य के रिटायरमेंट के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ बताते हुए मंगलवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

गौमूत्र और गंगाजल से ‘शुद्धिकरण’ का आरोप

भीम आर्मी कार्यकर्ता सिद्धार्थ नालंदा ने आरोप लगाया कि पूर्व प्राचार्य रामसखा वर्मा (कोरी) 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने पदभार संभालने से पहले कथित तौर पर गौमूत्र और गंगाजल से प्राचार्य कक्ष का ‘शुद्धिकरण’ कराया।

संगठन ने इस घटना को दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सामने आए वीडियो में प्राचार्य कक्ष में मां सरस्वती की तस्वीर के सामने पूजा-अर्चना और जल का छिड़काव करते हुए प्रभारी प्राचार्य दिखाई दे रहे हैं।

विरोध की सूचना मिलने पर तहसीलदार रोशनलाल रावत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। इसके बाद भीम आर्मी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी प्राचार्य बोले- मां सरस्वती की पूजा की थी

प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को पूर्व प्राचार्य रामसखा वर्मा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह हुआ था और उन्होंने उन्हें प्रभार सौंपा था।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ ने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वागत कार्यक्रम रखा था। इस दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर सामान्य पूजा-अर्चना की गई। पूजा में अर्पित किए गए जल का ही छींटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी तरह का शुद्धिकरण या भेदभाव नहीं किया गया।

तहसीलदार ने जांच का दिया आश्वासन

तहसीलदार रोशनलाल रावत ने बताया कि भीम आर्मी ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। पूरे घटनाक्रम और सामने आए वीडियो की प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

SEO Keywords: Maihar News, PM Shri School Maihar, Karhi School Controversy, Bhim Army Protest, Principal Controversy, Dalit Principal, मैहर स्कूल विवाद, भीम आर्मी प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष विवाद

#MaiharNews #BhimArmy #PMShriSchool #SchoolControversy #DalitRights #MadhyaPradeshNews #Maihar #Karhi

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!