मैहर में मंच पर कुर्सी न मिलने से भाजपा जिला संयोजक नाराज: नेताओं से हुई तीखी बहस, समझाने पर मिली जगह…

मैहर जिला मुख्यालय में बुधवार को मां शारदा मंदिर मार्ग पर आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान भाजपा जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी मंच पर जगह न मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने मौजूद नेताओं और अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों से उनकी तीखी बहस भी हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और लोगों को संबोधित किया।
वायरल वीडियो में नजर आई नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान विश्वनाथ तिवारी की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे मंच पर जगह नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर असहज स्थिति बन गई। मंच पर मौजूद नेताओं और अन्य लोगों ने तिवारी को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया।
नाराजगी कम नहीं होने पर विश्वनाथ तिवारी कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे। हालांकि, मौजूद नेताओं ने उन्हें समझाया और बाद में मंच पर उनके बैठने की व्यवस्था की। इसके बाद कार्यक्रम आगे जारी रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।
SEO Keywords: Maihar News, Maihar BJP, Vishwanath Tiwari, Shrikant Chaturvedi, Viksit Bharat Sankalp Sabha, Maihar Viral Video, BJP Dispute Maihar, मैहर भाजपा विवाद
#MaiharNews #MaiharBJP #VishwanathTiwari #ShrikantChaturvedi #BJPNews #ViralVideo #MadhyaPradeshNews #Maihar









