Edition

ट्रक ड्राइवर ने दूध व्यापारी पर चाकू से हमला किया: मैहर में गर्दन-पेट समेत शरीर पर कई वार, आरोपी गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रक ड्राइवर ने दूध व्यापारी पर चाकू से हमला किया: मैहर में गर्दन, पेट और हाथ पर कई वार; आरोपी गिरफ्तार….

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के आनंदगढ़ गांव में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दूध व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में आनंदगढ़ निवासी नागेंद्र यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट, गर्दन और हाथ पर चाकू के कई वार लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

दूध बेचकर घर लौट रहे थे, रास्ते में रोका

नागेंद्र यादव दूध का कारोबार करते हैं। रविवार शाम वे रीवा के गोविंदगढ़ से दूध बेचकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोक लिया। कहासुनी के बाद आरोपी ने चाकू निकालकर नागेंद्र पर हमला कर दिया।

हमले में पेट, गर्दन और हाथ पर कई वार लगने से नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

रिश्तेदार निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन यादव (56) निवासी कदेहली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन पेशे से ट्रक ड्राइवर है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र और अर्जुन एक ही समाज से हैं और रिश्तेदार भी हैं। दोनों के बीच पहले से पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है।

चाकू बरामद करने और वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, परिजनों और घायल के बयानों के आधार पर फिलहाल एक ही आरोपी की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने और हमले की वास्तविक वजह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

SEO Keywords: मैहर चाकूबाजी, ताला थाना हमला, दूध व्यापारी पर हमला, आनंदगढ़ चाकू हमला, नागेंद्र यादव, अर्जुन यादव गिरफ्तार, मैहर क्राइम न्यूज, मैहर पुलिस

#Maihar #MaiharNews #KnifeAttack #TalaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!