उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में आग: टायर फटने के बाद धूं-धूं कर जली, 12 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान….

उज्जैन से करीब 15 किलोमीटर दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे उज्जैन से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे। आग लगते ही धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
टायर फटने के बाद लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामवास क्षेत्र में बस का टायर फट गया था। इससे बस अनबैलेंस हुई और इसी दौरान उसमें आग लग गई।
घटना की सूचना मिलने के करीब पौन घंटे बाद चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और केवल चेचिस बची थी।
पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
बस सीएम सुगम सेवा की या सूत्र सेवा की?
जलकर खाक हुई बस की पहचान को लेकर कलेक्टर और RTO के बयान अलग-अलग हैं। बस पुरानी डीजल इंजन वाली है। उस पर भगवा रंग का रेडियम लगा था और कांच पर ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ लिखा हुआ था।
सामने आए वीडियो में भी बस के आगे ‘मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा परिवहन’ लिखा दिखाई दे रहा है। हालांकि उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि यह किसी प्राइवेट ऑपरेटर की बस थी।
RTO बोले- सूत्र सेवा की बस थी…

उज्जैन RTO संतोष मालवीय ने बताया कि जलने वाली बस सूत्र सेवा की गाड़ी थी। RTO के मुताबिक, इस बस को हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के लिए भोपाल ले जाया गया था।
बस की वास्तविक पहचान और सेवा से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी संबंधित विभाग से ली जा रही है।
25 सितंबर को हुआ था मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी।
उज्जैन को मिली हैं 10 बसें
उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया था।
सेवा शुरू होने के कुछ ही दिन बाद इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में इससे जुड़ी ई-बस के अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारने की घटना भी सामने आई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।
SEO Keywords: उज्जैन बस में आग, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, उज्जैन इंदौर बस, रामवास बस हादसा, उज्जैन बस आग वीडियो, सूत्र सेवा बस, उज्जैन RTO, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा
#Ujjain #UjjainNews #BusFire #MadhyaPradesh #BusAccident #CMTransportService #SootraSeva #Indore #UjjainIndore #RewanchalRoshni








