Edition

शराब के लिए ₹1000 नहीं दिए तो चाकू से हमला: सतना में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 पहले ही पकड़े जा चुके…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शराब के लिए ₹1000 नहीं दिए तो चाकू से हमला: सतना में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 पहले ही पकड़े जा चुके…..

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए ₹1000 नहीं देने पर युवक पर डंडे और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हनुमान नगर नई बस्ती निवासी रवी रैकवार (23) और गौरव उर्फ बाबू दाहिया (23) को सोमवार को पकड़ा गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना 24 सितंबर की रात करीब 8 बजे शराब दुकान के सामने हुई थी। हनुमान नगर नई बस्ती निवासी रावेन्द्र सिंह (35) वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए ₹1000 की मांग की।

रुपए देने से मना किया तो किया हमला

रावेन्द्र ने रुपए देने से इनकार किया तो गौरव उर्फ बाबू दाहिया ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद रवी रैकवार ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। हमले में रावेन्द्र घायल हो गया।

घटना के दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के बाद कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे रवी रैकवार और गौरव उर्फ बाबू दाहिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

SEO Keywords: सतना चाकूबाजी, कोलगवां थाना, शराब के लिए रुपए मांगकर हमला, सतना पुलिस, चाकू से हमला, रवी रैकवार, गौरव दाहिया, सतना क्राइम न्यूज

#Satna #SatnaNews #Kolgawan #SatnaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #KnifeAttack #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!