सतना सेंट्रल जेल से उम्रकैद का कैदी फरार: शौचालय जाने के 20 मिनट बाद गायब, 13 साल से काट रहा था सजा; पुलिस टीमें रवाना….

सतना केंद्रीय जेल से मंगलवार दोपहर हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान अच्छेलाल प्रजापति (52) निवासी पडक्का नादनटोला, अमरपाटन के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
जेल अधीक्षक लीना कोस्टा के अनुसार, अच्छेलाल को जेल की गौशाला कमान में भेजा गया था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच उसने शौचालय जाने की बात कही। इसके बाद वह मंदिर के पास बने शौचालय में गया। करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटने पर प्रहरियों ने उसकी तलाश शुरू की।
जेल परिसर और आसपास काफी खोजबीन के बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
2014 से जेल में बंद था
जेल प्रशासन के मुताबिक, अच्छेलाल प्रजापति 14 अक्टूबर 2014 से जेल में बंद था। वह करीब 13 साल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस दौरान उसे 15 बार अस्थाई मुक्ति अवकाश यानी पैरोल भी मिल चुकी थी।
तलाश में पुलिस की टीमें रवाना
कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर फरार कैदी की तलाश में रवाना कर दी हैं। उसके संभावित ठिकानों और आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है।
जेल प्रशासन की ओर से घटना की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
SEO Keywords: सतना सेंट्रल जेल, सतना जेल से कैदी फरार, उम्रकैद कैदी फरार, अच्छेलाल प्रजापति, सतना जेल ब्रेक, अमरपाटन कैदी, सतना पुलिस, मध्यप्रदेश जेल
#Satna #SatnaCentralJail #PrisonerEscaped #SatnaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #Amarpatan #RewanchalRoshni









