Edition

रीवा में चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करता युवक, कई किलोमीटर तक दौड़ाई बाइक: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पहले भी कर चुका है स्टंट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट, कई किलोमीटर तक दौड़ाई बाइक: पहले भी कर चुका है ऐसा कारनामा, पुलिस वीडियो की जांच में जुटी….

रीवा। रीवा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सचिन नाम का युवक बाइक की सीट पर बैठने के बजाय खड़े होकर बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान हाईवे पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

बाइक पर खड़े होकर कई किलोमीटर तक चलाता रहा

वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर उसे तेज रफ्तार में दौड़ाता नजर आ रहा है। सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह बाइक चलाने से हादसे का खतरा बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि सचिन ने इस तरह का स्टंट पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह मोहनिया टनल में बाइक स्टंट कर चुका है।

2025 में भी पुलिस ने की थी कार्रवाई

अगस्त 2025 में सचिन का इसी तरह बाइक स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। उस समय पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5,500 रुपए का चालान किया था। चालानी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

करीब एक साल बाद एक बार फिर युवक ने बाइक स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस बार वीडियो के साथ ‘I AM BACK’ लिखा गया है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

रीवा के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। स्टंट करने वाले युवक की पहचान और बाइक से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SEO Keywords: Rewa News, Rewa Bike Stunt Video, Rewa National Highway, Mohania Tunnel Stunt, Rewa Traffic Police, Viral Bike Stunt, Rewa Crime News, Madhya Pradesh News

#RewaNews #BikeStunt #TrafficViolation #RewaPolice #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!